
रायसेन के किले पर तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। यहां शुक्रवार को गेट नंबर-3 पर तेंदुआ ने एक गाय का शिकार किया। गाय को मृतक अवस्था में सुबह किले पर जाने वाले फोर्ट क्लब के सदस्यों ने देखा। वहीं घटना के आसपास तेंदुए के पग मार्ग के निशान भी पाए गए।
किले के गेट नंबर 3 पर मृत मिली गाय
रायसेन शहर के लगभग दो दर्जन लोग सुबह किले की सैर पर जाते हैं। शुक्रवार को भी इसी दौरान उन्होंने एक मृतक गाय को किले के गेट नंबर 3 पर देखा। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। वहीं घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पग मार्ग के निशान भी देखे गए। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी गई।
पहले भी कई बार बना चुका शिकार
चौकीदार ने भी बताया पहले भी कई बार तेंदुआ शिकार कर चुका है। अधिकांश शहर की पहाड़ी पर तेंदुआ का मूवमेंट है। इस बात की पुष्टि वन विभाग द्वारा भी की गई है। वहीं कुछ दिनों पहले ही रायसेन शहर के वार्ड नंबर 1 की गोशाला में लगातार 3 दिन आने पर उसने दो गायों का शिकार किया था।