इंदौरमध्य प्रदेश

MP News : गांव में घुसे तेंदुए ने किया बकरियों का शिकार, लोगों ने झोपड़ी में किया बंद; वन विभाग की टीम ने पकड़ा

इंदौर। जिले की महू तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम मांगलिया घोड़ाखुर्द में शनिवार को एक तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ से झोपड़ी नुमा कमरे में तेंदुए को बंद कर दिया। इसके बाद तत्काल वन विभाग की टीम को जानकारी दी। वन विभाग का अमला सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया है।

महिला को बकरा खाता दिखा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर के बाड़े में तेंदुआ घुस गया था। शनिवार सुबह घर की एक महिला बाड़े में गई। जहां पर महिला को तेंदुआ बड़े में बकरों को खा रहा था। महिला ने तत्काल अपने घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग का अमला भी सूचना मिलते ही मौके और पहुंच गया है। इंदौर रालामंडल से रेस्क्यू दल को बुलाया गया है।

तेंदुए का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ कैलाश जोशी सहित वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगाया। इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। दोपहर को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button