PlayBreaking News

यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, कैंडिडेट्स जल्द करें एप्लाई

Follow on Google News
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में वह कैंडीडेट जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं जल्द एप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। वहीं एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर है।

07 से 12 सितंबर तक करें करेक्शन

यूजीसी नेट का फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडीडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को एनटीए 7 सितंबर से 12 सितंबर तक आवेदन पत्र में करेक्शन की अनुमति देगा। उम्मीदवार एक और बात का ध्यान रखें कि कभी-कभी आवेदकों द्वारा छोटी-छोटी गलतियों के कारण यूजीसी नेट आवेदन पत्र को अस्वीकार कर सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

UGC-NET 2021 पूरा शेड्यूल

आवेदन शुरू होने की डेट 10 अगस्त
आवेदन की आखिरी डेट 05 सितंबर
फीस सबमिट की आखिरी डेट 06 सितंबर
करेक्शन विंडो ओपन होने की डेट 7 से 12 सितंबर

यूजीसी नेट 2021 परीक्षा की नई तारीख

नेट परीक्षा अब 6 से 8 अक्टूबर तक और 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 06 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर को खत्म होनी थी। लेकिन कैंडिडेट्स के एग्जाम क्लैश होने के नुकसान से बचाने के लिए एनटीए ने नेट एग्जाम की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts