भोपालमध्य प्रदेश

CM शिवराज से मिलने पहुंचे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार यानी कल से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के सीएम हाउस पहुंचने पर खलबली मच गई है।

किस मुद्दे पर हुई चर्चा ?

जानकारी के मुताबिक, सागर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मांग है कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।

ये भी पढ़ें- नीलबड़ में सीएम शिवराज: बोले- बहन-बेटियों को गलत नजर से देखने वालों को तोड़कर रख देंगे

जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले दिग्विजय

दरअसल, दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर दौरे पर पहुंचे थे। इसके साथ ही जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से भी मुलाकात की थी। बता दें कि सागर में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। दिग्विजय सिंह बीना से सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे खुरई पहुंचे थे। इसके बाद मालथौन, रजवांस और बांदरी होते हुए दोपहर में सागर पहुंचे। सागर में दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने जेल में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरसंभव कानूनी मदद पहुंचाने का वादा भी किया।

ये भी पढ़ें- दिग्विजय के सरकार पर आरोप : कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे लगाकर उत्पीड़न हो रहा, ऐसे ही चला तो कांग्रेस जेल भरो आंदोलन चलाएगी

संबंधित खबरें...

Back to top button