ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना : MP में 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों ने काराया पंजीयन, जारी होगी अंतिम सूची; ऑनलाइन दर्ज होंगी आपत्तियां

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रविवार की शाम को खत्म हो गई है। इस दौरन प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त दिखाई दिया। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 बहनों ने इस योजना में अपना पंजीयन कराया है। वहीं प्राप्त आवेदनों की अंतिम सूची आज यानी 1 मई को प्रकाशन होगा। इस सूची को सभी ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालयों में चस्पा की जाएगी।

पंजीयन में पहले नंबर पर इंदौर जिला

इंदौर में सबसे ज्यादा 4 लाख 39 हजार 384 बहनों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। वहीं, इस मामले में रीवा का दूसरा नंबर पर है। जबकि, तीसरे नंबर पर छिंदवाड़ा और चौथे नंबर पर जबलपुर जिले का नाम है। सबसे कम उमरिया जिले में एक लाख 9 हजार बहनों ने पंजीयन कराया है। अब सोमवार से इन पर दावे और आपत्तियां लेने का काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि लाड़ली बहना के आवेदन भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की गई थी।

15 मई तक होंगी आपत्तियां

लाड़ली बहनों की सूची पंचायतों और वार्डों में चस्पा की जाएगी। पात्रता संबंधी आपत्तियां 1 से 15 मई तक योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। आपत्ति के लिए पोर्टल लिंक पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपत्तिकर्ता को अपना पंजीयन करना होगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज देना अनिवार्य है। पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज आपत्तियों पर योजना गठित आपत्ति निराकरण समिति 16 मई से 30 मई तक जांच कर निराकरण करेगी। पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के बाद निराकरण की स्थिति का विवरण देखा जा सकता है।

 

किस जिले में कितना हुआ पंजीयन

  • भोपाल जिले में 3 लाख 8 हजार 56
  • इंदौर जिले में 4 लाख 39 हजार 384
  • ग्वालियर जिले में 3 लाख 8 हजार 90
  • जबलपुर जिले में 3 लाख 81 हजार 72
  • रीवा जिले में 4 लाख 261 हजार
  • छिंदवाड़ा में 3 लाख 91 हजार 696
  • मुरैना में 3 लाख 29 हजार 457
  • रायसेन में 2 लाख 43 हजार 362
  • राजगढ़ में 2 लाख 89 हजार 152
  • सीहोर में 2 लाख 36 हजार 486
  • विदिशा में 2 लाख 70 हजार 981
  • भिंड में 2 लाख 71 हजार 555
  • श्योपुर में 1 लाख 08 हजार 267 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

2 मई को मनेगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने बेटा-बेटी को समान बनाया, लेकिन ऐतिहासिक क्रम में महिलाओं के साथ दूसरे दर्जे का व्यवहार समाज की रीति बन गई। प्रदेश में 45 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी हैं। प्रदेश में 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा।

एक नजर में लाड़ली बहना योजना

  • शिवराज सरकार महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देगी।
  • हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में डाली जाएगी योजना की राशि।
  • विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता बहनें भी होंगी पात्र।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।
  • महिलाओं की उम्र 23 से 60 के बीच होना जरूरी है।
  • 25 मार्च 2023 से योजना की शुरुआत होगी।
  • 30 अप्रैल 2023 तक कर सकेंगे योजना के लिए आवेदन।
  • 31 मई 2023 को योजना के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।
  • अंतिम सूची 1 मई को जारी होगी और 15 मई तक आपत्तियां ली जाएंगी।
  • 10 जून 2023 से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में पहुंचेगी राशि।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button