जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : मानकुंवर बाई कॉलेज की बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

मुकेश झा, जबलपुर। शासकीय मानकुंवर बाई कॉलेज राइट टाउन में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। ये मजदूर उंचाई पर था, जो काम के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान मजदूर की मौत

मदनमहल पुलिस के अनुसार, मानकुंवर बाई कॉलेज में मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी कटनी खरखरी निवासी 23 वर्षीय युवक ओमप्रकाश रैदास अनियंत्रित होकर ऊंचाई से गिर गया। उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की कार में लगाई आग, CCTV कैमरे कैद हुए असामाजिक तत्व

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button