Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘तैमूर को हम हीरो तो क्या...’, करीना-सैफ पर भड़के कुमार विश्वास, कह दी बड़ी बात

‘तैमूर को हम हीरो तो क्या...’, करीना-सैफ पर भड़के कुमार विश्वास, कह दी बड़ी बात
मुरादाबाद। हिंदी कवि और चर्चित वक्ता कुमार विश्वास एक बार फिर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बिना नाम लिए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर पर निशाना साधा। उनके बेटे तैमूर अली खान के नाम रखने को लेकर कुमार ने टिप्पणी की। कुमार विश्वास ने तैमूर नाम को ऐतिहासिक संदर्भ में जोड़ते हुए कहा कि इस तरह के नाम रखना भारतीय संस्कृति और इतिहास का अपमान है।

मुरादाबाद में दिए गए बयान से विवाद

कुमार विश्वास ने अपने भाषण के दौरान कहा, “क्या मायानगरी में रहने वाले लोगों को समझ नहीं आता कि देश क्या चाहता है? उन्होंने तैमूर अली खान के नाम को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह वही नाम है, जिसका भारत के इतिहास में आक्रमणकारी के रूप में जिक्र है।” उन्होंने आगे कहा कि तैमूर ने भारत की महिलाओं पर अत्याचार किए और ऐसा नाम किसी मासूम बच्चे को देना शर्मनाक है।

तैमूर को हीरो नहीं बनने देंगे- कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने अपने हमलावर अंदाज में कहा कि वो किसी से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, “इस देश में अब ये नहीं चलेगा कि आप अपने बच्चों का नाम ऐसे आक्रमणकारी के नाम पर रखें जिसने भारत के लोगों को लूटा और उनकी इज्जत को तार-तार किया। ये हमारे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।" कुमार ने यह तक कह दिया कि तैमूर को हीरो तो क्या, खलनायक भी नहीं बनने दिया जाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर भी साधा था निशाना

सैफ और करीना पर टिप्पणी से पहले कुमार विश्वास ने मेरठ महोत्सव में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा, “अपने बच्चों को रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाइए। बच्चों का नाम सीता जी की बहनों या भगवान राम के भाइयों के नाम पर रखिए। यदि ऐसा नहीं किया तो आपके घर का नाम तो रामायण होगा लेकिन लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाएगा।”

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

कुमार विश्वास के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ ने उनके बयानों को सही ठहराया तो कुछ ने इसे बेवजह का विवाद बताया। बॉलीवुड के कई सितारों और प्रशंसकों ने कुमार विश्वास की आलोचना करते हुए कहा कि किसी के बच्चे के नाम पर इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है।

क्या है तैमूर नाम का विवाद

तैमूर लंग इतिहास में एक ऐसा नाम है, जिसे भारत के आक्रमणकारी के रूप में देखा जाता है। 14वीं शताब्दी के इस शासक ने भारत पर आक्रमण किया और बड़े पैमाने पर कत्लेआम और लूटपाट की। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश : पाठ्य पुस्तकों से शेख मुजीबुर रहमान की भूमिका कम करने की तैयारी, नई टेक्स्टबुक में जिआउर रहमान को मिलेगा आजादी का क्रेडिट
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts