जम्मू-कश्मीर में हादसा : कुलगाम में सेना का वाहन पलटा, 1 जवान की मौत, मेजर सहित 8 घायल

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना का वाहन पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 1 जवान की जान चली गई, जबकि 8 जवान घायल हो गए। हादसा दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में डीएच पोरा इलाके में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद 9 जवान घायल हुए थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में 1 जवान ने दम तोड़ दिया।
बलिदान हुए जवान का नाम जीत लाल है। वे वाहन चालक थे। घायलों में एक मेजर रुद्र प्रताप सिंह चंदेल भी शामिल है। फिलहाल एक्सीडेंट की डिटेल सामने नहीं आई है।




















