Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर हादसा : कोरबा एक्सप्रेस की 3 बोगियों में लगी आग, तिरुमाला जा रही थी ट्रेन

Follow on Google News
विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर हादसा : कोरबा एक्सप्रेस की 3 बोगियों में लगी आग, तिरुमाला जा रही थी ट्रेन
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में रविवार सुबह आग लग गई। कोरबा से तिरुमाला जा रही कोरबा एक्सप्रेस के तीन कोच आग की चपेट में आ गए। ट्रेन की एम1, बी7 और बी6 एसी बोगियों से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कैसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। रेलवे अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि, दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। जिसकी वजह से B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं।  घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। ट्रेन नंबर 18517 छत्तीसगढ़ के कोरबा से रवाना होकर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंची थी। ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी कि अचानक एक कोच से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते धुंआ आग में बदल गया और आग की विकराल लपटों ने AC कोच B6, B7, M1 को अपनी चपेट में लिया।

ट्रेन को 2 बजे कडप्पा के लिए होना था रवाना

कोरबा एक्सप्रेस को करीब 2 बजे विशाखापट्टनम से कडप्पा के लिए रवाना होना था। इस दौरान कोरबा एक्सप्रेस तिरुमाला एक्सप्रेस बन जाती, लेकिन सुबह 10 बजे के करीब ट्रेन में अग्निकांड हो गया। ट्रेन की AC बोगियों के पैसेंजर्स अभी आए नहीं थे, इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ। ये भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड एक्ट में होगा संशोधन : मोदी सरकार करेगी बड़े बदलाव, कल संसद में पेश होगा बिल; कैबिनेट ने करीब 40 संशोधनों को दी मंजूरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts