कोरबा में मौसम का कहर!आंधी-तूफान से ढही दीवार… मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में गर्मी और मौसम का डबल असर देखने को मिल रहा है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में लू का अलर्ट जारी है, वहीं कोरबा में आंधी-बारिश के बीच दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
Follow on Google News
आंधी-तूफान से ढही दीवार… मलबे में दबने से एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम इन दिनों दोहरे रूप में कहर बरपा रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी तरफ अचानक बदलते मौसम ने खतरा और बढ़ा दिया है। तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं के बीच कोरबा में एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया है, जहां निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोरबा में दीवार गिरने से दबा परिवार

रविवार देर रात कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। प्रेम नगर (कपाटमुडा रोड) में तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक गिर गई। यह दीवार पड़ोसी अजय धनवार के घर पर आ गिरी, जहां वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे थे। भारी मलबे के नीचे दबने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से बची जान

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और स्थानीय युवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना में घर का काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। शुरुआती जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

Breaking News

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले दो दिनों के लिए हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि, इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

तेज हवाएं, बिजली और बूंदाबांदी की संभावना

मौसम में बदलाव के चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की बारिश भी हो सकती है। यह स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : आग उगल रहा अप्रैल… जबलपुर में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, नौगांव 44.3°C पहुंच पारा; 8 जिलों में लू का अलर्ट

राज्य में तापमान का हाल

प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

सबसे ज्यादा तापमान: 44.5°C (राजनांदगांव)
सबसे कम न्यूनतम तापमान: 23.4°C (अंबिकापुर)

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 44°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है, जिससे यहां गर्म रातें भी लोगों को परेशान कर रही हैं।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 

स्थिति

विवरण

लू का असर

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में जारी

तापमान

40°C से 44°C के बीच

हवाएं

40-50 किमी/घंटा

बारिश

हल्की बूंदाबांदी की संभावना

बिजली गिरना

कुछ क्षेत्रों में खतरा

अगले 5 दिन क्यों अहम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में राहत के आसार कम हैं। ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यानी एक तरफ तेज गर्मी रहेगी, तो दूसरी तरफ अचानक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। यह स्थिति लोगों के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन सकती है।

Featured News

गर्मी से बचने के लिए क्या न करें 

गर्मी के इस दौर में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लंबे समय तक तेज धूप में रहने से बचें, क्योंकि इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा तला-भुना और भारी खाना खाने से भी शरीर में गर्मी बढ़ती है, इसलिए इसे अवॉइड करें। कोल्ड ड्रिंक और शराब से दूरी बनाएं, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। खाली पेट धूप में बाहर निकलना भी नुकसानदायक हो सकता है।

गर्मी में क्या करें 

गर्मी से बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे पेय का सेवन करें। हल्का और ताजा भोजन करें, जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और सलाद। ढीले और हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहनें, ताकि शरीर को ठंडक मिले। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और अगर निकलना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts