भोपालमध्य प्रदेश

केके मिश्रा ने अमित शाह के MP दौरे पर कसा तंज, पूछा- छिंदवाड़ा के विकास कार्यों को किसके निर्देश पर रोका ?

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश प्रवास पर तंज कसा। उन्होंने कहा, शाह बताएं कि उद्योगपति गौतम अडानी की शैल कंपनी में लगा 20 हजार करोड़ रुपया किसका है? जिसका भी है, उस चेहरे को सार्वजनिक किया जाए? इसका जवाब मध्य प्रदेश की सरजमी पर गृह मंत्री के नाते मध्य प्रदेश में देना चाहिए।

कांग्रेस ने देश के गृह मंत्री से यह भी पूछा है कि छिंदवाड़ा के विकास कार्यों को किसके निर्देश पर और क्यों रोका गया है? क्या यह दुष्कृत्य जनविरोधी और विकास विरोधी नहीं है?

अपराध जिस क्षेत्र में होता है तो FIR वहीं होती है : मिश्रा

केके मिश्रा ने स्पष्ट किया कि भारतीय न्याय पालिका विश्व की सर्वश्रेष्ठ न्यायपालिका है। लेकिन, राहुल गांधी को सूरत (गुजरात) जिला न्यायालय द्वारा एक मानहानि प्रकरण में सजा दी गई। इसके बाद यह प्रश्न उठना भी स्वाभाविक है कि कर्नाटक प्रांत के कोलार में जहां राहुल गांधी द्वारा कहे गए शब्दों का उल्लेख करते हुए गुजरात के सूरत में मानहानि का जो परिवाद दाखिल किया गया।

क्या वह उस क्षेत्राधिकार में था? सामान्यतः अपराध जिस क्षेत्र में घटित होता है उसकी एफआईआर और परिवाद का क्षेत्राधिकार भी वही स्थान होता है। क्या इस परिवाद की सुनवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि परिवाद लगने वाले व्यक्ति की व्यक्तिगत मानहानि हुई है?

सरनेम को लेकर राहुल गांधी ने आशंका जताई है : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन बड़े-बड़े घोटालेबाजों के नाम बताकर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है कि सभी चोरों के सरनेम मोदी क्यों है, उसका तात्पर्य ये बिलकुल भी नहीं है की सभी मोदी सरनेम वाले चोर हैं। बल्कि, उन्होंने यह आशंका जताई है कि सभी चोर सरकार से बचने के लिए अपना सरनेम मोदी तो नहीं बता रहे हैं?

प्रज्ञा सिंह ठाकुर किस अधिकार से संसद में बैठ रही : कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण संवैधानिक सवालों का जवाब दें। साथ ही यह भी बताएं कि जब देश का संविधान और कानून सभी के लिए एक है तो राहुल गांधी की सजा को आधार बनाकर यदि उनकी संसद से सदस्यता निलंबित की गई है। वहीं आतंकवाद जैसी घिनौनी साजिश में शामिल, राजधानी भोपाल से निर्वाचित मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर किस अधिकार से भारतीय संसद में बैठ रही है। यह वही प्रज्ञा ठाकुर हैं जो गुजरात में जन्मे गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श मानती हैं?

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button