Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रेमी ने दूसरी युवती को घर में रखा, अजन्मे बच्चे का हक मांगने पहुंची गर्भवती प्रेमिका, फिर जंगल में मिली लाश

खूंटी में 19 साल की आठ महीने की गर्भवती युवती का जंगल में शव मिला। पोस्टमार्टम में गर्भ से मृत शिशु निकला। पुलिस ने प्रेमी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया।
प्रेमी ने दूसरी युवती को घर में रखा, अजन्मे बच्चे का हक मांगने पहुंची गर्भवती प्रेमिका, फिर जंगल में मिली लाश

झारखंड के खूंटी जिले में 19 साल की आठ महीने की गर्भवती युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के जंगल से युवती का शव बरामद हुआ। युवती आठ महीने की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ से मृत शिशु निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोहरे हत्याकांड की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने युवती के 20 वर्षीय प्रेमी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया है।

दो साल से था प्रेम संबंध

मृतका अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, उसका पंगुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर ओड़ेया के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि युवती सागर पर उसे और उसके होने वाले बच्चे को साथ रखने का दबाव बना रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी बीच सागर ने अपनी प्रेमिका से दूरी बना ली। करीब दो महीने पहले उसने ढुकू प्रथा के तहत दूसरी युवती को अपने घर में रख लिया था। इसके बाद सागर और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी।

अजन्मे बच्चे के हक के लिए प्रेमी के घर पहुंची थी

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को युवती अपने अजन्मे बच्चे के हक की मांग को लेकर सागर के घर पहुंची थी। इसके बाद 4 सितंबर से वह लापता हो गई। युवती के अचानक गायब होने के बाद उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच रविवार को पंगुरा गांव के जंगल में युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Breaking News

जंगल में मिला शव, पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि युवती आठ महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो चुकी थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी। युवती की मौत के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत को भी मामले में शामिल करते हुए पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की धाराओं के तहत FIR दर्ज की।

विकास के दावों की खुली पोल! प्रसव पीड़ा में गर्भवती को चारपाई पर लिटाया, उफनती नदी कंधों पर पार कराई

प्रेमी सागर ओड़ेया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने युवती के प्रेमी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव जंगल तक कैसे पहुंचा, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के सामने अब यह भी पता लगाने की चुनौती है कि 2 सितंबर को सागर के घर पहुंचने के बाद युवती के साथ क्या हुआ और 4 सितंबर से उसके लापता होने के बीच की घटनाएं क्या थीं। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। 19 साल की गर्भवती युवती का जंगल में शव मिलना और पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ से मृत शिशु निकलने के बाद यह मामला बेहद गंभीर हो गया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts