Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में बस को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक समेत छह घायल

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बड़बेली गांव के पास शुक्रवार को ब्यावरा से आ रही पवन बस को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत छह लोग घायल हुए। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवकाश होने से बस में यात्री कम थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
खिलचीपुर में बस को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक समेत छह घायल
खिलचीपुर। दुर्घटना के बाद बास की स्थिति।

खिलचीपुर। ब्यावरा से खिलचीपुर की ओर आ रही पवन बस को शुक्रवार दोपहर बड़बेली गांव के पास पीछे से आ रहे 10 चक्का कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही खिलचीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कंटेनर क्रमांक आरजे-32-जीसी-8151 ने बड़बेली के पास ब्रेकर पर अचानक रुकी यात्री बस को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में बस चालक मांगीलाल दांगी सहित रामनिवास, सरदार बाई, पूरी बाई, सरस्वती और वीरम घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: टीचर्स डे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान: अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा, प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षक देंगे एग्जाम

अवकाश के कारण बस में कम थे यात्री, टला बड़ा हादसा 

पवन बस प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरती है। इसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। अप-डाउन करने वाले शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी नियमित रूप से इस बस से आवागमन करते हैं। शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने के कारण बस में रोजाना की तुलना में काफी कम यात्री थे। बताया गया कि बस के पीछे के हिस्से में भी आम दिनों की तरह अधिक यात्री नहीं थे। शुक्रवार को अधिकांश कर्मचारी बस में नहीं थे और बस लगभग खाली थी। इसी वजह से हादसे में जनहानि का बड़ा खतरा टल गया।

नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल 

हादसे की सूचना मिलते ही खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और बस तथा कंटेनर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने कंटेनर चालक नरवर पिता शिवसिंह, निवासी बघेली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह और ब्यावरा के पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी भी खिलचीपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें: आसमान में मौसम का ‘ब्रेक’, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान! इंदौर की 12 उड़ानें लेट

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts