भोपालमध्य प्रदेश

Khelo India: भोपाल के बड़े तालाब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन आज, सीएम हाउस से निकाली जाएगी चैंपियंस की परेड

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज (11 फरवरी) समापन हो जाएगा। भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओलंपिक एथलीट गगन नारंग सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक बोट क्लब की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

खुली बस में आएंगे पदक विजेता खिलाड़ी

खेल विभाग की पीएस दीप्ति मुखर्जी गौड़ ने बताया कि, शाम 5:45 बजे सीएम हाउस से चैंपियंस की परेड निकाली जाएगी। खुली बस में निकलने वाली परेड में 35 चैंपियंस शामिल होंगे। इस दौरान रास्ते भर करीब 1 घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्पोर्ट्स एक्टिविटी की जाएगी। उन्होंने बताया कि, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने कई मेडल अपने नाम किए हैं। कुल 27 खेल खेले गए, जिसमें 24 गेम्स में प्रदेश ने मेडल अपने नाम किए। नॉर्थ ईस्ट और केलरा में खेले जाने वाले खेल में एमपी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मलखंभ में 5 गोल्ड मेडल के साथ एमपी टॉप पर है, जबकि कायकिंग में 11 मेडल हासिल किया है। पहली बार आयोजित हुए वॉटर स्पोर्ट्स में प्रदेश ने कई पदक अपने नाम किए हैं।

महाराष्ट्र मेडल टैली में टॉप पर

  • 30 जनवरी से 11 फरवरी तक इस भव्य खेल आयोजन में 13 दिनों तक 8 अलग-अलग शहरों के 23 गेम वेन्यू में 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • अभी तक कुल 840 पदक कुल खिलाड़ी यहां जीत चुके हैं। जिसमें महाराष्ट्र सबसे ज्यादा 149 पदक हासिल कर पहले स्थान पर है। इसमें 51 गोल्ड, 52 सिल्वर और 46 कांस्य हैं।
  • हरियाणा 102 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। इसमें 38 गोल्ड, 26 सिल्वर और 38 कांस्य पदक हैं।
  • मेजबान मध्य प्रदेश अभी तीसरे स्थान पर है। उसने अभी तक 33 गोल्ड, 23 सिल्वर और 26 कांस्य के साथ कुल 82 पदक अपने नाम किए हैं।
  • राजस्थान ने कुल 40, केरल 45, तमिलनाडु 46 दिल्ली ने 43 कुल पदक अपने नाम किये हैं।

ये भी पढ़ें- Khelo India में मध्य प्रदेश की हॉकी टीम का जलवा, लड़कों ने गोल्ड और लड़कियों ने सिल्वर जीता

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button