ताजा खबरराष्ट्रीय

केरल में टूरिस्ट बोट पलटी : 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; PM मोदी ने 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान

मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को एक टूरिस्ट बोट पलट गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार (7 मई) शाम करीब सात बजे हुआ।

किस वजह से हुआ हादसा

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। जिनमें से 4 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव में क्षमता से अधिक लोग बिठाए गए थे और ज्यादा लाइफ-जैकेट भी नहीं थे। इसलिए हादसा हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वह समुद्र से कुछ दूर मौजूद है।

सोमवार को आधिकारिक शोक, सभी कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने मलप्पुरम जिला कलेक्टर को आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा- प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी हादसे पर दुख जताया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button