ग्वालियरमध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री इमरती देवी का दिग्विजय सिंह पर हमला; बोलीं – दिमाग खिसक गया है, 4 राज्यों में बनी भाजपा की सरकार

ग्वालियर। भाजपा के समर्पण निधि अभियान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा वसूली का आरोप लगाया था। इस पर ग्वालियर में आज इमरती देवी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 4 राज्यों में भाजपा की सरकार आ गई। मप्र में आने वाली है इसलिए दिग्विजय सिंह का दिमाग खिसक गया है।

ये भी पढ़ें: स्वच्छता अभियान : ग्वालियर की सड़कों पर उतरे ‘महाराज’, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश; देखें VIDEO

भाजपा के अभियान पर कांग्रेस ने किए सवाल

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों समर्पण निधि अभियान चला रही है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए धनराशि इकठ्ठा कर रही है। कांग्रेस इस अभियान पर सवाल खड़े कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भाजपा के समर्पण निधि अभियान को वसूली अभियान कहा है। इस पर इमरती देवी ने ग्वालियर में दिग्विजय सिंह को करारा जवाब दिया है।

रसीद कटवाई हो तो बताएं: इमरती देवी

मप्र के लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर करारा जवाब दिया है। मीडिया से बात करते हुए इमरती देवी ने कहा कि ये पैसा हम कार्यकर्ता इकठ्ठा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कोई रसीद कटवाई हो तो वे बताएं। इमरती देवी ने कहा कि चार राज्यों में हमारी पार्टी की सरकार आ गई। मध्य प्रदेश में आने वाली है, इसलिए दिग्विजय सिंह का दिमाग खिसक रहा है।

हर जिले का टारगेट 1 से 5 करोड़ : सिंह

दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि भाजपा, समर्पण निधि के नाम पर मध्य प्रदेश के व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल लोगों पर अधिकारियों द्वारा दबाव बना कर जमकर चंदा वसूली कर रही हैं। हर जिले का टारगेट 1 से 5 करोड़ हैं। मोदी शाह जी, नड्डा जी, क्या यह चंदा वसूली आपकी सहमति से हो रही है?

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button