Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में लगातार हाउसफुल चल रहे 'द कश्मीर फाइल्स' के शो, मल्टीप्लेक्स में पैर रखने की जगह नहीं

जबलपुर में लगातार हाउसफुल चल रहे 'द कश्मीर फाइल्स' के शो, मल्टीप्लेक्स में पैर रखने की जगह नहीं
ऐसी कम ही फिल्में बनती हैं जिन्हें देखने के लिए लोग इस प्रकार का जुनून दिखाते हैं। सच्ची घटना पर आधारित 'द कश्मीर फाइल्स' ने पूरे देश की जनता को हिला कर रख दिया है। यही कारण है कि हर कोई अब इस फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों के दर्द को जानना और समझना चाहता है। इस फिल्म को लेकर जबलपुर में भी ऐसा उत्साह देखने मिल रहा है जैसा कम ही देखने मिलता है।

साउथ एवेन्यू-समदड़िया मॉल में पैर रखने की जगह नहीं

11 मार्च को 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होते ही मल्टीप्लेक्स हाउसफुल हो गए हैं। पिछले दो वर्षों में कोविड प्रतिबंधों की वजह से थिएटर्स में कम ही भीड़ देखने मिलती थी। हालांकि, प्रतिबंध हटने के बाद यह ऐसी पहली फिल्म होगी जिसकी टिकट के लिए लंबी कतारें और वेटिंग हॉल में भारी भीड़ उमड़ रही है।

सभी शो हो रहे हाउस फुल

पीपुल्स अपडेट डॉट कॉम की टीम ने शनिवार से लेकर सोमवार तक जबलपुर के मल्टीप्लेक्सों की स्थिति का जायज़ा लिया जिसमें लगभग सभी स्क्रीन पीक आवर्स में हाउस फुल मिलीं। सर्वर में समस्या की वजह से टिकट बुक करने वाले कुछ प्रमुख एप्स पर यूजर्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ा रहा है, लेकिन फिल्म देखने का कुछ ऐसा जुनून रहा कि लोग टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

मूवी मैजिक में बुधवार को 12 शो

फिल्म से हो रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई और लोकप्रियता को देखते हुए अब इसकी स्क्रीन्स की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही हैं। बुधवार 16 मार्च के लिए जबलपुर के साउथ एवेन्यू मॉल स्थित मूवी मैजिक में 'द कश्मीर फाइल्स' के 12 शो चलाए जाएंगे। पेटीएम एप के मुताबिक मूवी मैजिक में बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर रात 10.46 तक लगातार शो चलाए जाएंगे। [caption id="attachment_22618" align="aligncenter" width="300"]कश्मीर फाइल्स जबलपुर सोर्स : पेटीएम[/caption]

चार दिनों में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई

'द कश्‍मीर फाइल्‍स' बॉक्‍स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। कश्‍मीरी पंडितों के पलायन की रूह कंपा देने वाली कहानी पर बनी इस फिल्म ने वो कर दिखाया है, जैसा शायद ही कभी हुआ हो। आमतौर पर जहां पहले सोमवार को फिल्‍मों की कमाई में गिरावट दर्ज की जाती है, वहीं विवेक अग्‍निहोत्री की इस फिल्म की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले 5 गुना बढ़ोतरी देखी गई। 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने सोमवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्‍म की कुल कमाई चार दिनों में 41.50 करोड़ रुपये हो गई है। ये भी पढ़ें : MP के पुलिसकर्मियों को ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए मिलेगा अवकाश, गृह मंत्री ने दिए निर्देश

तीन गुना बढ़ी स्क्रीन्स

'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की कमाई में इस बेतहाशा बढ़ोतरी का एक और कारण है फिल्‍म की स्‍क्रीन काउंट में तीन गुना बढ़ोत्तरी। यह फिल्‍म शुक्रवार, 11 मार्च 2022 को देशभर में 700 के करीब स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी। जबकि देशभर में दर्शकों के हुजूम को देखते हुए अब रविवार से स्‍क्रीन की संख्‍या बढ़ाकर 2000 से अध‍िक कर दी गई है। जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts