ताजा खबरराष्ट्रीय

सोनिया गांधी के ‘कर्नाटक की संप्रभुता’ वाले बयान को लेकर EC पहुंची भाजपा, बोली- FIR दर्ज हो

कर्नाटक। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी बीच भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सोनिया गांधी ने 6 मई को कर्नाटक के हुबली में एक रैली के दौरान एक बयान दिया था जिसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। सोनिया की यह कर्नाटक में पहली और आखिरी रैली थी। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होेने हैं।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था जिसमें सोनिया गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती हुईं नजर आ रही हैं। इस ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, ‘सोनिया गांधी ने 6.5 करोड़ कन्नड़वासियों को स्पष्ट संदेश दिया। कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।’ भाजपा ने अपने भाषण में ‘कर्नाटक की संप्रभुता’ शब्द इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है।

संप्रभुता शब्द केवल देश के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से अपनी शिकायत में कहा है कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है।

पीएम मोदी भी साध चुके हैं निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अंतिम प्रचार रैली में रविवार को सोनिया गांधी के इसी बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कर्नाटक की की संप्रभुता, जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानियों का कांग्रेस अपमान कर रही है। कांग्रेस ने राज्यों को आपस में लड़ाया। देश में जाति और सांप्रदायिक आग भड़काने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी।’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button