PlayBreaking News

कर्नाटक में BJP का बड़ा प्रदर्शन, ब्लैक टी-शर्ट में मार्च कर मंत्री बी नागेंद्र के इस्तीफे की मांग

कर्नाटक के बेंगलुरू में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री बी नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वाल्मीकि प्रतिमा से विधान सौधा की और निकाले गए मार्च को पुलिस ने रोक दिया। बीजेपी का आरोप है कि नागेंद्र का नाम महर्षि वाल्मीकि ST विकास निगम के फंड गबन मामले में सामने आया है। 
Follow on Google News
कर्नाटक में BJP का बड़ा प्रदर्शन, ब्लैक टी-शर्ट में मार्च कर मंत्री बी नागेंद्र के इस्तीफे की मांग
कर्नाटक में BJP का ब्लैक टी-शर्ट मार्च

बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र को लेकर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लैक टी-शर्ट पहनकर वाल्मीकि प्रतिमा से विधान सौधा की ओर मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। बीजेपी मंत्री बी नागेंद्र को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि नागेंद्र का नाम महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के कथित फंड गबन मामले से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि जब नागेंद्र को पिछली सरकार में मंत्री पद से हटाया गया था, तो उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला क्यों लिया गया।

वाल्मीकि प्रतिमा से विधान सौधा तक मार्च की कोशिश

बीजेपी नेता और कार्यकर्ता वाल्मीकि प्रतिमा के पास जुटे और वहां से विधान सौधा की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों ने काली टी-शर्ट पहनकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं नारेबाजी और विरोध जारी रखा। बीजेपी का कहना है कि यह प्रदर्शन सिर्फ किसी एक नेता के खिलाफ नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर है। पार्टी लगातार मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से बी नागेंद्र को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही है।

बीवाई विजयेंद्र बोले- हमारी लड़ाई जारी रहेगी

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि बीजेपी और जेडीएस पहले दिन से ही मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मंत्री नागेंद्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। विजयेंद्र ने नागेंद्र को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी लड़ाई इस भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ जारी रहेगी। मुद्दा बिल्कुल स्पष्ट है। नागेंद्र पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समुदाय के उत्थान के लिए रखे गए पैसे की तौर पर हेराफेरी की गई। विजयेंद्र ने सवाल उठाया कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नागेंद्र को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था, फिर डीके शिवकुमार ने उन्हें दोबारा कैबिनेट में क्यों शामिल किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग दलित समुदाय के पक्ष में है। हम दलित समुदाय के लिए न्याय की मांग करते हैं।

X Post

Breaking News

क्या है वाल्मीकि निगम फंड का मामला

मामला कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के फंड में गड़बड़ी से जुड़ा है। 2024 में निगम के अधिकारी पी. चंद्रशेखरन की आत्महत्या के बाद यह मामला सामने आया था। जांच में निगम के फंड से करोड़ों रुपए की कथित हेराफेरी का आरोप सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय ने भी मामले की जांच की थी। एक एजेंसी के मुताबिक निगम की रकम पर कई बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। जांच के दौरान करीब 89.62 करोड़ रुपए की राशि की कथित हेराफेरी से जुड़े तथ्य सामने आने की बात कही गई थी। उस समय बी नागेंद्र कर्नाटक सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री थे। विवाद सामने आने के बाद उन्होंने 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

दोबारा मंत्री बनाए जाने पर BJP के सवाल

बी नागेंद्र को अगस्त 2026 में फिर से कर्नाटक मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद बीजेपी ने इस मुद्दे को दोबारा उठाया है। विपक्ष का सवाल है कि जिस नेता को पहले कथित वाल्मीकि निगम फंड मामले के बीच मंत्रिमंडल से हटाया गया था, उन्हें दोबारा मंत्री क्यों बनाया गया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि नागेंद्र पर लगे आरोप गंभीर हैं और जब तक मामले में पूरी तरह स्थिति साफ नहीं होती, तब तक उन्हें मंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए।

वंदे मातरम को लेकर आमने-सामने कांग्रेस-BJP, शाह के हमले पर जयराम रमेश का जवाब

नागेंद्र आरोपों से कर चुके हैं इनकार

वहीं बी नागेंद्र अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि वाल्मीकि विकास निगम से जुड़े मामले में उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। नागेंद्र ने बीजेपी के विरोध को राजनीतिक हमला बताया है। इस पूरे मामले में बीजेपी और कर्नाटक सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। विधानसभा में विरोध के बाद अब बीजेपी ने सड़क पर प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बढ़ाया है। बीवाई विजयेंद्र ने साफ किया है कि पार्टी की मांग तब तक जारी रहेगी, जब तक मंत्री बी नागेंद्र को हटाने और दलित समुदाय को न्याय देने को लेकर कार्रवाई नहीं होती।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts