राष्ट्रीय

कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

भाजपा विधायक और कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन हो गया है। उन्होंने मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वह 56 साल के थे। परिवार के लोगों ने बताया, ममानी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें डायबटीज थी और लीवर में संक्रमण था।

CM बसवराज बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम बोम्मई ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी पार्टी के विधायक और राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति।

ममानी सौदत्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह तीसरी बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम ममानी ने भी 1990 के दशक में डिप्टी स्पीकर के रूप में काम किया था। उन्हें मार्च 2020 में विधानसभा के 24वें डिप्टी स्पीकर के रूप में चुना गया।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button