कंगना की ‘Emergency’ को राहत... सेंसर बोर्ड ने दिया सर्टिफिकेट, 10 बदलाव के साथ फिल्म से 3 सीन डिलीट करने के सख्त निर्देश

अमृतसर। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड की तरफ से राहत मिली है। तमाम विरोधों के बावजूद फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म के कई सीन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म में 3 सीन डिलीट करने के सख्त निर्देश के साथ ही 10 बदलाव के बाद फिल्म को रिलीज करने की हिदायत दी है। बता दें, इमरजेंसी फिल्म की रिलीज से पहले देशभर में सिख समुदाय के आक्रोश के चलते सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी थी। सिख समुदाय का कहना था कि फिल्म में उनके समुदाय को गलत तरीके से चित्रित करने की आशंका है।
सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म "इमरजेंसी" के कुछ दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताते हुए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को सुधारों के निर्देश दिए हैं।
-
विवादित बयानों के सोर्स पेश करने का निर्देश
-
सिख संगठनों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर बदलाव
-
बांग्लादेशी शरणार्थियों पर पाकिस्तानी हमले का दृश्य











