भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर कमलनाथ बोले- दिग्विजय सिंह से सुबह हुई बात… नहीं भरेंगे नामांकन; मल्लिकार्जुन का देंगे साथ

भोपाल। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज पीसीसी में मीडिया से चर्चा की। कमलनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मुझे सुबह दिग्विजय सिंह ने फोन किया था कि मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं, क्योंकि मल्लिकार्जुन खड़गे भर रहे हैं। मैं उनके घर जा रहा हूं, मैं उनका साथ दूंगा।

खड़गे जी वरिष्ठ हैं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता है। इसलिए उन्होंने कहा कि मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं। मैंने उनको बधाई दी, यह बात उनसे मेरी सुबह 8:30 बजे हुई थी। उसके बाद मेरी उनसे बात नहीं हुई है।

अशोक गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह भी हुए बाहर

दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बाद अब मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी बाहर हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि वह नामांकन नहीं भरेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे नामांकन भरेंगे। वह उनके प्रस्तावक बनेंगे। जबकि, इससे पूर्व गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने नामांकन फॉर्म भी ले लिया था।

गृह मंत्री पर किया पलटवार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह से बात होने के बाद मैंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को कहा था कि आप विधायकों को प्रस्तावक के रूप में भेज दीजिए। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिए गए बयान पर पूछे सवाल पर कहा कि वे यदि कांग्रेस के बारे में इतना जानते हैं तो उनको फिर बीजेपी के बारे में भी जानकारी रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, आखिरी पलों में रेस से बाहर; खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button