जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

सिवनी में कमलनाथ : बोले- दीपक जोशी का कांग्रेस में आना ‘ट्रेलर’ है, आगे आगे देखिए क्या होता है, BJP पर जमकर बोला हमला

सिवनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि पूर्व विधायक दीपक जोशी का कांग्रेस में आना ट्रेलर है और आगे आगे देखिए क्या होता है। पूर्व सीएम कमलनाथ सिवनी जिले के उड़ेपानी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक और आमसभा के लिए यहां आए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जोशी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यह एक ट्रेलर है। अभी आगे और देखिए।

पिछड़ा हुआ है सिवनी जिला : कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि आज के मध्य प्रदेश की स्थिति आपके सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। दलित अपराध, महिला अपराध और दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। बेरोजगारी की स्थिति भी भयावह है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि सिवनी जिले की ही स्थिति देख लीजिए। बिजली पानी की समस्या है। इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं है। जिला अस्पताल में पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। पिछले 18 सालों की भाजपा सरकार का ही नतीजा है कि अन्य क्षेत्रों में भी यह जिला पिछड़ा हुआ है।

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है : कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक चीज की ‘सुनामी’ जरूर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी व्यवस्था बनी हुई है। सरकार हजारों करोड़ रुपयों का कर्जा ले रही है। लेकिन, इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। इस धनराशि का उपयोग भ्रष्टाचार में किया जा रहा है। आगे कर्जा का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लेने की स्थिति बनेगी।

एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात नहीं की गई है। उच्चतम न्यायालय के कहा है कि जो व्यक्ति अथवा संस्था नफरत व सामाजिक विवाद फैलाते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए। आम जनता भी कार्रवाई चाहती है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button