Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lead on Gandhi :कमल हासन ने पेश की गांधी पर डॉक्यूमेंट्री ‘लीड ऑन गांधी’

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कमल हासन ने 7 मिनट की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘लीड ऑन गांधी’ पेश की, जिसमें गांधी की हत्या और उनके विचारों के सामाजिक संदेश को दिखाया गया है। गोपालकृष्ण गांधी के भावुक संबोधन और ‘हे राम’ के फुटेज के साथ यह डॉक्यूमेंट्री शांति, अहिंसा और सत्य का संदेश देती है।
कमल हासन ने पेश की गांधी पर डॉक्यूमेंट्री ‘लीड ऑन गांधी’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अभिनेता और सांसद कमल हासन ने राष्ट्रपिता को समर्पित एक खास शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की है। इस सात मिनट की डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक ‘लीड ऑन गांधी’ है, जिसे कमल हासन ने गांधीजी के पोते गोपालकृष्ण गांधी के साथ मिलकर पेश किया है। डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य गांधी की हत्या और उसके पीछे छिपे गहरे सामाजिक संदेश को सामने लाना है।

    इतिहास और वर्तमान को जोड़ती कहानी

    लीड ऑन गांधी की शुरुआत दुनिया में उभरे दमनकारी शासनों, जैसे मुसोलिनी के फासीवादी शासन और दो विश्व युद्धों की झलक से होती है। इन हालातों के बीच महात्मा गांधी को शांति, अहिंसा और सत्य के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में यह भी बताया गया है कि कैसे नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या की गई, लेकिन उनके विचार आज भी दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं।

    ‘हे राम’ के फुटेज ने बढ़ाई प्रभावशीलता

    डॉक्यूमेंट्री की एक खास बात यह है कि इसमें कमल हासन की चर्चित फिल्म ‘हे राम’ के कुछ अहम दृश्य भी शामिल किए गए हैं। इन फुटेज के जरिए गांधी की हत्या के क्षणों और उसके भावनात्मक असर को और ज्यादा प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है।

    Twitter Post

    गोपालकृष्ण गांधी का भावुक संदेश

    डॉक्यूमेंट्री में गोपालकृष्ण गांधी का संबोधन बेहद मार्मिक है। उन्होंने कहा कि उनके दादा को तीन गोलियों ने नहीं मारा, बल्कि उन्होंने ही तीन गोलियों को रोक दिया। उनके मुताबिक ये तीन गोलियां नफरत, डर और असत्य का प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए इन तीन ‘गोलियों’ को रोकने में गांधी के साथ खड़े हों।

    सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

    कमल हासन ने ‘लीड ऑन गांधी’ को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “लीड ऑन गांधी – गोपालकृष्ण गांधी और मेरी ओर से एक संदेश।” डॉक्यूमेंट्री को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इसके संदेश की सराहना कर रहे हैं।

    कमल हासन का वर्कफ्रंट

    काम के मोर्चे पर कमल हासन हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह एक एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, जो स्टंट डायरेक्टर्स अंबरिव की बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी और फिलहाल KH 237 के नाम से जानी जा रही है। इसके अलावा, कमल हासन निर्माता के तौर पर रजनीकांत की अगली फिल्म ‘थलाइवर 173’ को भी सपोर्ट कर रहे हैं, जिसे सीबी चक्रवर्ती डायरेक्ट करेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts