PlayBreaking News

उज्जैन पहुंची माधवी राजे सिंधिया की अस्थि कलश यात्रा, शहरवासियों ने बरसाए फूल; रामघाट पर हुआ पूजन, अस्थियां शिप्रा में विसर्जित

Follow on Google News
उज्जैन पहुंची माधवी राजे सिंधिया की अस्थि कलश यात्रा, शहरवासियों ने बरसाए फूल; रामघाट पर हुआ पूजन, अस्थियां शिप्रा में विसर्जित
उज्जैन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अस्थि कलश शुक्रवार को उज्जैन पहुंचा। यहां रामघाट पर अस्थियों का विसर्जन किया गया। ग्वालियर से लाए गए अस्थि कलश को पहले दर्शन के लिए सख्याराजे धर्मशाला पर रखा गया, जहां लोगों ने पुष्पांजलि के माध्यम से राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। इसके लिए रथ को तैयार किया गया है। रथ पर हे राम जैसे भजन बज रहे थे और उसपर माधवी राजे सिंधिया का पोस्टर लगाया गया। यात्रा देवास गेट मालीपुरा, कंठाल गोपाल मंदिर होते हुए रामघाट पहुंची।

राजमाता अमर रहे के लगे नारे

ग्वालियर से राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अस्थि कलश को शिंदे मंडली के सदस्य पांडुरंगा राव और महल के अधिकारी संग्राम सिंह उज्जैन लेकर पहुंचे थे। लगभग एक घंटे तक श्रद्धांजलि सभा के बाद रथ के माध्यम से यह कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें रथ पर हे राम जैसे भजन बज रहे थे तो वहीं सिंधिया परिवार व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े लोगों द्वारा राजमाता अमर रहे जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। यह अस्थि कलश यात्रा देवासगेट, संख्याराजे धर्मशाला से प्रारंभ होकर मालीपूरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नईसड़क, कंठाल, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, शगुन गार्डन होते हुए रामघाट पर पहुंची। अनेक संगठनों ने श्रद्धा से इस यात्रा पर फूल बरसाए और राज माता की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। https://x.com/psamachar1/status/1793935645649592363

15 मई को दिल्ली में ली थी अंतिम सांस

राजमाता माधवी राजे सिंधिया का 15 मई को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 16 मई को ग्वालियर में छत्री परिसर में किया गया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और राजमाता माधवी राजे का सिंधिया का राजसी परंपरा से अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां माधवी राजे को मुखाग्नि दी। ये भी पढ़ें- Madhavi Raje Scindia Funeral : पंचतत्व में विलीन हुईं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी मुखाग्नि
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts