
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन किया। नड्डा इंदौर से उज्जैन पहुंचकर सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। पत्नी और बेटे ने भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के गर्भगृह में पंडितों द्वारा पूजन-अभिषेक कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे।
विधि-विधान से गर्भगृह में किया पूजन
दोनों नेताओं ने पूरे विधि-विधान से गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर का पूजन किया। गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक पूयजन अर्चन और पंचामृत अभिषेक किया। भाजपा अध्यक्ष कल से मध्यप्रदेश में हैं। कल उन्होंने जबलपुर और शहडोल में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। आज वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
#उज्जैन : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष #जेपी_नड्डा ने पत्नी और पुत्र के साथ किए महाकाल मंदिर के दर्शन, CM #डॉ_मोहन_यादव भी रहे मौजूद, मंदिर के गर्भगृह में पंडितों द्वारा कराया गया पूजन अभिषेक, देखें #VIDEO #Ujjain @JPNadda @DrMohanYadav51 #MahakalMandir #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/skbtAK0O81
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 3, 2024
जगत कल्याण के लिए की प्रार्थना
जेपी नड्डा ने उज्जैन में बाबा महाकाल का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। दर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव अजय जामवाल भी साथ रहे।
ये भी पढ़ें- इंदौर में तेज रफ्तार का कहर… ट्रक ने ओवरटेक कर बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत