Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले JMM को झटका : हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे खिलाफ गहरी साजिश...

लोकसभा चुनाव से पहले JMM को झटका : हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे खिलाफ गहरी साजिश...
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने पार्टी के अध्‍यक्ष शिबू सोरेन को अपना इस्‍तीफा सौंपा है। सीता ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और झारखंड में चपंई सोरेन को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने के दौरान से ही सीता सोरेन नाराज चल रही थी। https://twitter.com/ANI/status/1769971011779223825

सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को लिखा पत्र

जेएमएम केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को लिखे पत्र में सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पत्र में उन्होंने कई बड़ी बातें की।

सीता सोरेन का छलका दर्द – मेरी कोई सुनने वाला नहीं है

सीता सोरेन ने पत्र में लिखा, ‘दुखी मन से मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं। मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन ने पार्टी के लिए कई त्याग और बलिदान दिए। लेकिन मेरी कोई सुनने वाला नहीं है।’ बता दें कि ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर लगातार बैठक और चर्चा चल रही थी। तब सीता सोरेन ने सीएम पद के लिए दावा ठोंका था लेकिन पार्टी ने सीएम पद के लिए चंपई सोरेन को चुना। इसी के बाद से सीता सोरेन लंबे समय से नाराज चल रही थीं।

मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है

सीता सोरने ने पत्र में आगे कहा, ‘मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुरुजी बाबा ने हम सभी को एकजुट रखने के लिए कठिन परिश्रम किया। अफसोस कि उनके अथक प्रयास के बावजूद यह नहीं हुआ। ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मोदी सरकार से दिया इस्तीफा, बोले- मेरे साथ नाइंसाफी हुई; मैं तय करूंगा कहां जाना है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में की घोषणा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts