Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Election 2024 : चुनाव से एक दिन पहले बंगाल और झारखंड में 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में कार्रवाई

Follow on Google News
Election 2024 : चुनाव से एक दिन पहले बंगाल और झारखंड में 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में कार्रवाई
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड और बंगाल के 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी सूत्रों ने आज बताया कि मामले में ईडी की टीम झारखंड में रांची और पाकुड़ तथा पश्चिम बंगाल के 24 परगना एवं कोलकाता में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह रांची के बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्वी डायग्नोसिस सहित 6 ठिकानों पर पहुंची है और तलाशी ले रही है।

फेमस होटल और रिसॉर्ट में भी की गई छापामारी

इस दौरान मशहूर होटल स्काईलाइन और रिसॉर्ट बाली पर भी छापा मारा गया। इसके अलावा ईडी ने अश्वी डायग्नोसिस पर भी अपना शिकंजा कस दिया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाया है। सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में हाल के दिनों में सुनवाई हुई है। देखें VIDEO...

संजय राउत ने 'बड़ी मात्रा में धन वितरण' का आरोप लगाया

मंगलवार को संजय राउत ने महाराष्ट्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं के बारे में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि महायुति गठबंधन के वरिष्ठ नेता बड़ी मात्रा में धन वितरित कर रहे हैं, जबकि भारत का चुनाव आयोग निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा की जा रही चुनिंदा जांच की आलोचना की, और सवाल उठाया कि महाराष्ट्र के चुनावी चरण में आदर्श आचार संहिता अवधि के दौरान निगरानी केवल विपक्षी नेताओं के परिवहन पर ही केंद्रित क्यों है।

ठाणे में 3.7 करोड़ रुपए नकदी जब्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ठाणे जिले में अधिकारियों ने एक बिल्डर के बंगले और एक वाहन से 3.7 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात नवी मुंबई के नेरुल इलाके में स्थित एक बंगले पर छापा मारा और वहां से ढाई करोड़ रुपये नकद जब्त किए। उन्होंने कहा कि धन का स्रोत क्या है और यह किसका है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान के दौरान उड़न दस्ते और पुलिस ने सोमवार को बापगांव के समीप भिवंडी से कल्याण की ओर जा रहे नकदी ले जाने वाले एक वाहन को रोका और उसमें से 1.2 करोड़ रुपए जब्त किए।

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग

  • चुनाव आयुक्त के मुताबिक, झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा।
  • झारखंड के चुनावी नतीजे भी महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को ही आएंगे।

झारखंड में 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ‘झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं।
  • पहली बार वोट देने वालों की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।

झारखंड में 24 जिलों की 81 सीटों पर वोटिंग

चुनाव आयोग ने झारखंड चुनाव पर कहा कि 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें से 44 सीटें सामान्य वर्ग की हैं तो एससी के लिए 9 सीटें और एसटी वर्ग के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं।

झारखंड में महागठबंधन को मिली थी जीत

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई, जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने। महागठबंधन को 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलीं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts