झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी आग : 10 नवजात जिंदा जले, 4 साल से एक्सपायर पड़ा था फायर एक्सटिंग्विशर

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 39 बच्चों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया। वार्ड ब्वॉय ने आग बुझाने के लिए फायर एक्सट्विंगशर चलाया, लेकिन वह 4 साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था।
हादसे के बाद सीएम योगी ने हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कमिश्नर और DIG को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
देखें वीडियो...
रेस्क्यू किए गए बच्चों का इलाज किया जा रहा है।[/caption]
एक्सपायर हो चुका था फायर एक्सटिंग्विशर
जानकारी के मुताबिक, झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग बुझाने वाले सिलेंडर एक्सपायरी डेट के थे। आग लगने के बाद ना फायर अलार्म बजा ना ही वार्ड में रखे सिलेंडर किसी काम के थे। सिलेंडर पर 2019 की फिलिंग डेट है और एक्सपायरी 2020 की है। इसका मतलब है कि, फायर एक्सटिंग्विशर को एक्सपायर हुए साल साल हो चुके थे और सिर्फ दिखाने के लिए ये सिलेंडर यहां रखे हुए थे।कई बच्चे हुए घायल
डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि, बाहर की तरफ जो बच्चे थे, वो बचा लिए गए। अंदर की तरफ जो बच्चे थे, वो काफी झुलस गए। 10 बच्चों की मौत हो गई। घटना 10.30 बजे से 10.45 के बीच की है। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जांच के लिए टीम बना दी गई है, जो जल्द ही इसकी रिपोर्ट देगी। [caption id="attachment_140921" align="aligncenter" width="512"]
रेस्क्यू किए गए बच्चों का इलाज किया जा रहा है।[/caption]




















