Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

झाबुआ: पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कर्मचारी और विद्यार्थी हुए सम्मानित

घंसौर तहसील स्थित झाबुआ पावर प्लांट, बरेला में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण के साथ हुआ और मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
Follow on Google News
झाबुआ: पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कर्मचारी और विद्यार्थी हुए सम्मानित
झाबुआ पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

झाबुआ। समारोह के दौरान सुरक्षा बल और कर्मचारियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत कर अतिथियों को परेड की सलामी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सुरक्षा बल और कर्मचारियों ने दी परेड की सलामी

समारोह के दौरान सुरक्षा बल और कर्मचारियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत की गई तथा अतिथियों को परेड की सलामी दी गई। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदो और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा।

Raipur: पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, CM साय ने किया ध्वजारोहण

उत्कृष्ट कर्मचारियों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में झाबुआ पावर प्लांट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर कर्मचारियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।

Breaking News

राष्ट्र की एकता और प्रगति का लिया संकल्प

इस अवसर पर प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava
icon

Latest Posts