ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

खुलेआम घूम रहे 26/11 के हमलावर; मुंबई अटैक को लेकर पाकिस्तान में जावेद अख्तर ने कही खरी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद से वह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। लाहौर में फैज फेस्टिवल के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि 26/11 (मुंबई हमला) के हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। जावेद ने दो टूक कहा कि ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए। गीतकार के खिलाफ बोलने वाली कंगना रनौत भी उनके सपोर्ट में आ गई हैं।

मुंबई हमले के आरोपी इजिप्ट-नॉर्वे से नहीं आए

फैज फेस्टिवल में जावेद अख्तर ने कहा कि हमने तो नुसरत और मेहदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए। लेकिन, आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। तो हकीकत ये है चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम न दें, अहम बात ये है आजकल जो फिजा इतनी गरम है, वो कम होनी चाहिए।

जावेद अख्तर ने कहा कि हम तो बंबई के लोग हैं। हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था, वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए

कंगना ने जावेद अख्तर की तारीफ की

कंगना रनौत ने ट्वीट कर जावेद अख्तर के बयान की जमकर तारीफ की। लिखा- जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन, देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में, तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में… जय हिंद जावेद अख्तर साहब। घर में घुसकर मारा… हाहाहा।

कंगना रनौत के इस ट्वीट से काफी लोग हैरान भी हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों से जावेद अख्तर और कंगना के बीच विवाद चल रहा है। हालांकि, जिस तरह कंगना ने जावेद अख्तर संग अपने विवाद और गिले शिकवों को भुलाकर उनकी सराहना की है, यूजर्स ने इसकी तारीफ की है।

मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button