Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Japan Earthquake : जापान में भूकंप से फिर कांपी धरती, बोनीन द्वीप में लगे 6.3 तीव्रता के तेज झटके

Follow on Google News
Japan Earthquake : जापान में भूकंप से फिर कांपी धरती, बोनीन द्वीप में लगे 6.3 तीव्रता के तेज झटके
टोक्यो। जापान के बोनिन और ओगासावारा द्वीप समूह के पश्चिमी तट पर शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 506 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में महसूस किए गए। फिलहाल, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। समुद्र तल से भूकंप के केंद्र की गहराई अधिक होने के कारण सुनामी का खतरा कम होता है। 6.3 तीव्रता का भूकंप काफी शक्तिशाली होता है और इससे भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, इस भूकंप का केंद्र समुद्र तल से काफी नीचे था, जिससे जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव कम रहा। https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1784144633444159543

आखिर क्यों आते हैं भूकंप ?

भूकंप आने के पीछे की वजह पृथ्वी के भीतर मौजूद प्लेटों का आपस में टकराना है। हमारी पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये आपस में टकराती हैं, तब फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। जिसकी वजह से सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनने लगता है। ऐसी स्थिति में प्लेट के टूटने के बाद ऊर्जा पैदा होती है, जो बाहर निकलने के लिए रास्ता ढूंढती है। जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है।

कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र (एपीसेंटर) से मापा जाता है। भूकंप को लेकर चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के अनुसार इसमें जोन-5 से जोन-2 तक शामिल है। जोन 5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है और इसी तरह जोन दो सबसे कम संवेदनशील माना जाता है।

किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है

  • 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी कमजोर होता है। सीज्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है।
  • वहीं 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन करता है।
  • 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो।
  • 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।
  • 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है।
  • 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है।
  • 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और जमीन में पाइप फट जाती है।
  • 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी।
  • 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर पूरी तबाही होती है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है।
ये भी पढ़ें- Haryana Earthquake : हरियाणा के सिरसा में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts