जम्मू कश्मीर : कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 6 घायल; घात लगाकर की गोलीबारी

कठुआ/जम्मू। जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि छह जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका। मचहेड़ी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
तस्वीरें- 4 मई को आतंकियों ने गोलियां चलाईं थी।[/caption]
नियमित गश्त पर निकले थे वाहन
बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है। आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है।
IAF के काफिले पर हुआ था हमला
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। [caption id="attachment_116868" align="aligncenter" width="600"]
तस्वीरें- 4 मई को आतंकियों ने गोलियां चलाईं थी।[/caption]












