Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घर की अलमारी के पीछे आतंकियों का अड्डा, सीक्रेट बंकर में छिपते थे कुलगाम में मारे गए 4 आतंकी; देखें VIDEO

घर की अलमारी के पीछे आतंकियों का अड्डा, सीक्रेट बंकर में छिपते थे कुलगाम में मारे गए 4 आतंकी; देखें VIDEO
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक घर में बनी अलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था। वीडियो चिन्निगाम फ्रिसल से सामने आया है। बता दें कि, 6 और 7 जुलाई को कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इस दौरान 2 जवान भी शहीद हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। इनमें एक पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठन का स्थानीय कमांडर भी था।

वीडियो में क्या है

मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों ने चिन्निगाम फ्रिसल में एक घर के अंदर ठिकाना बना रखा था, जिसे देखकर सुरक्षाबल भी हैरान है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, आर्मी की सर्चिंग के दौरान एक घर के अंदर लकड़ी की अलमारी दिख रही है। अलमारी के पीछे कुछ ड्रॉवर बने हैं, जिन्हें हटाने पर एक सकरा सा रास्ता दिखता है। जो बंकर की ओर जाता है। दावा किया जा रहा है कि, चिनिगाम फ्रिसल इलाके में मारे गए 6 में से 4 आतंकी इसी बंकर में छिपते थे।

कुलगाम में 6 आतंकी ढेर

कुलगाम में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ हुई, जो रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के चिन्नीगाम फ्रिसल में सुरक्षाबलों ने चार और मुदरघम में दो दहशतगर्दों का सफाया किया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान दो जवान भी शहीद हो गए। आतंकियों के पास से तीन एके-47 राइफल, एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया है। शनिवार (6 जुलाई) की सुबह सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम के मुदरघम में जॉइंट ऑपरेशन के तहत सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें हरियाणा के रहने वाले लांस नायक प्रदीप नैन शहीद हो गए। वहीं, चिन्निगम में शनिवार की दोपहर में मुठभेड़ शुरू हुई थी। जवानों ने शाम होते-होते 4 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। ड्रोन कैमरे में सभी की लाशें दिखीं। फिलहाल, मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। चिन्निगम में शहीद हुए जवान की पहचान प्रवीण जंजाल के रूप में हुई है। वे महाराष्ट्र के अकोला जिले के रहने वाले थे। [caption id="attachment_124814" align="aligncenter" width="512"] मुठभेड़ स्थल का ड्रोन फुटेज। 4 आतंकियों के शव पड़े।[/caption]

एक महीने में 9 आतंकी ढेर

  जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने बीते एक महीने (6 जून से 6 जुलाई तक) में 9 आतंकियों को मारा गिराया है। इनमें डोडा में 11-12 जून लगातार दो दिन दो हमले करने वाले आतंकी और उरी में घुसपैठ करने वाले आतंकियों का एनकाउंटर शामिल है। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; राजौरी में सेना कैंप पर हमला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts