राष्ट्रीय

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। बता दें कि धनखड़ को छह अगस्त को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। धनखड़ ने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को हराया था।

धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में मिली थी शानदार जीत

जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल पड़े वैध मतों में से 72 फीसदी से ज्याद वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे। इनमें 710 वोट वैध पाए गए, जबकि 15 वोट इनवैलिड मिले।

कौन हैं जगदीप धनखड़?

जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुझुनूं जिले के रहने वाले हैं। वे उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। एनडीए के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।

जगदीप धनखड़ ने कानून की डिग्री लेने के लेने बाद वकालत शुरू की थी और साल 1990 में वे राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट बने। साल 1988 तक वह देश के प्रतिष्ठित वकीलों में शुमार हो गए थे।

ये भी पढ़ें- NDA उम्मीदवार ने जीता चुनाव, जगदीप धनखड़ बने देश के नए उपराष्ट्रपति, मार्गरेट अल्वा को हराया

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक सफर

धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 वर्षों का है। धनखड़ ने अपनी राजनीति की शुरुआत जनता दल से की थी। धनखड़ 1989 में झुंझनुं से सांसद बने। 1989 से 1991 तक वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया था।

हालांकि, जब 1991 में हुए लोकसभा चुनावों में जनता दल ने जगदीप धनखड़ का टिकट काट दिया तो वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और अजमेर के किशनगढ से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1993 में चुनाव लड़ा और विधायक बने। 1998 तक वह विधायक रहे।

2003 में उनका कांग्रेस से मोहभंग हुआ और वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button