राष्ट्रीय

जमीयत चीफ महमूद मदनी बोले- हम BJP-RSS के खिलाफ नहीं, मतभेद मिटाने संघ प्रमुख को दिया न्योता

नई दिल्ली। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ महमूद मदनी ने शनिवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, भाजपा और RSS से हमारी कोई धार्मिक मतभेद नहीं है, बल्कि वैचारिक मतभेद है। धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, हमारी नजर में हिंदू और मुसलमान बराबर हैं।

हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते: महमूद मदनी

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे मुल्क में बेशुमार जबानें हैं। अलग अलग रहन सहन, सोचने के अलग अलग तरीको के बावजूद मुल्क जुड़ा हुआ है। हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते हैं। जमीयत ए उलेमा की पॉलिसी रही है कि भारत के तमाम शहरी बराबर हैं, इनके बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए।

BJP-RSS से कोई मज़हबी दुश्मनी नहीं : महमूद मदनी

ये हमारा देश है, ना हम आपके बुलाने पर आए हैं, ना कहने से जाएंगे।मदनी ने कहा कि हमारी बीजेपी और आरएसएस से कोई मजहबी दुश्मनी नहीं, बल्कि ऐसे मामलों को लेकर मतभेद है जो गलतफहमियां बढ़ाते हैं। हम आरएसएस के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। हम मतभेदों को खत्म करने के लिए आरएसएस प्रमुख और उनके नेताओं को न्योता देते हैं। आइए दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाएं और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाएं। जिस तरह हमें हमें सनातन धर्म से कोई शिकायत नहीं है, आपको भी इस्लाम से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।

भारत में बढ़ा इस्लामोफोबिया : महमूद मदनी

भारत मुसलमानों की पहली मातृभूमि है। इस्लाम धर्म कहीं बाहर से नहीं आया है, यह सभी धर्मों में सबसे पुराना है। मुसलमानों के लिए भारत सबसे अच्छा देश है, लेकिन हाल के दिनों में यहां इस्लामोफोबिया काफी बढ़ गया है। पैगंबर के खिलाफ बयानबाजी भी सही नहीं है। शिक्षा का भगवाकरण हो रहा है, जो गलत है।

जमीयत उलेमा-ए हिंद क्या है?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद मुसलमानों का 100 साल पुराना संगठन है। दावा किया जाता है कि, यह मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन है और यह इस्लाम से जुड़ी देवबंदी विचारधारा को मानता है। इसके एजेंडे में मुसलमानों के पॉलिटिकल, सोशल और धार्मिक मुद्दे रहते हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button