Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mirzapur 3: जल्द आ रहा है मिर्जापुर का सीजन 3, Amazon Prime Video ने किया ऐलान; कालीन भैया की पत्नी ने बताई रिलीज डेट!

Mirzapur 3: जल्द आ रहा है मिर्जापुर का सीजन 3, Amazon Prime Video ने किया ऐलान; कालीन भैया की पत्नी ने बताई रिलीज डेट!
'मिर्जापुर' के दोनों सीजन के सुपरहिट होने के बाद फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'मिर्जापुर 3' में कालीन भैया, गुड्डू पंडित के अलावा मुन्ना भैया और बीना त्रिपाठी भी नजर आएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए स्टारकास्ट में कुछ और चेहरों को भी शामिल किया गया है। इन जाने-अनजाने चेहरों की तस्वीर रसिका दुग्गल ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

'मिर्जापुर 3' में दिखेंगे कई चेहरे

'मिर्जापुर सीजन 3' में नए और पुराने चेहरों की झलक बीना त्रिपाठी यानी कि रसिका दुग्गल ने सोशल मीडिया पर दिखाई। इस तस्वीर में 'मिर्जापुर' के पुराने चेहरों के साथ नए चेहरे भी कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के साथ श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्युली, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

नए अंदाज में आगे बढ़ेगी लड़ाई

'मिर्जापुर 3' की स्टारकास्ट की तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'बीती रात के बारे में... जाने पहचाने और अनजान लोगों के साथ। कुछ मेमोरीज को फिर से रिएक्रट करते हुए और अधूरी के साथ नई यादें बनाते हुए।' 'मिर्जापुर सीजन 3' के तीसरे सीजन में कालीन भैया और गुड्डू की लड़ाई अब नए अंदाज में आगे बढ़ती हुई दिखेगी।

'मिर्जापुर सीजन 3' रिलीज डेट

सबके मन में ये सवाल है कि 'मिर्जापुर सीजन 3' कब रिलीज होगी। इस सवाल का जवाब बीना त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से दिया। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'Mirzapur Season 3 आएगा... अब कब आएगा ये तो सिर्फ प्राइम वीडियो बता सकता है। अब हर अच्छी चीज के लिए इंतजार तो करना पड़ता है... pirpared रहिए!' ये भी पढ़ें- Akshay Kumar स्टारर फिल्म Ram Setu के पोस्टर का उड़ा मजाक, यूजर्स को दिखी ये बड़ी गलती; पूछा- लॉजिक क्या है?
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts