मां ने मोबाइल चलाने पर डांटा तो 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कोविड में पिता की हो गई थी मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सुसाइड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान 14 वर्षीय आरुषि सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां ने फोन चलाने से मना कर दिया था
जानकारी के मुताबिक, घटना गढ़ा थाना क्षेत्र गुप्ता नगर की है। इस इलाके में रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा ने महज इस बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी मां ने फोन चलाने से मना कर दिया था। जिसके कारण वह आहत थी और यह कदम उठा लिया।





















