जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 कर्मचारी झुलसे; देखें VIDEO

जबलपुर में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। हादसा फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 637 में हुआ। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 6 कर्मचारी झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जान बचाकर भागे कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी अपने अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान एक हिस्से में अचानक आग लग गई। कर्मचारी अपनी जान बचाकर किसी तरह बाहर निकलकर आए। खबर मिलते ही दमकल वाहन सहित अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने गंभीर रुप से झुलसे कर्मचारियों को बाहर निकालकर खमरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नेपियर टाउन स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया है।

बारूद में आग लगी

कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री के जिस फिलिंग-6 सेक्शन में आग लगी थी, उस सेक्शन में मेल्टर मशीन से बारूद को मिक्स करने के बाद पिघलाने का काम किया जाता है। पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय बारूद में आग लगी और हादसा हो गया।

ये कर्मचारी आग में झुलसे

मिली जानकारी के अनुसार, आग में झुलसे कर्मचारियों में नंदकिशोर, करण आर्य, अंकित तिवारी, कालूराम मीणा, विजय और श्याम देव को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की जांच के निर्देश

ऑर्डिनेंस फैक्टी खमरिया में गुरुवार दोपहर आग भड़क गई। फैक्टरी के एडब्ल्यूएम एनडी तिवारी के अनुसार घटना का कारण स्पस्ष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना में लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों झुलसे हैं। जिसमें से एक कर्मचारी अधिक झुलसा है। सभी कर्मचारी खतरे से बाहर हैं। दमकल की टीम ने तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त कर लिया था। घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: World Heart Day : मंत्री सारंग ने की बड़ी घोषणा, स्कूल, कॉलेज और जिम में दी जाएगी CPR की ट्रेनिंग 

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button