Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

24 घंटे में से रोजाना 8.20 घंटे नींद जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने 2,000 लोगों पर शोध के बाद किया दावा
24 घंटे में से रोजाना 8.20 घंटे नींद जरूरी

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आराम और परिश्रम का सही मिश्रण निर्धारित करने के लिए लगभग 2,000 लोगों के व्यवहार का विश्लेषण किया। डायबेटोलॉजिया जर्नल में हाल ही में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार एक व्यक्ति के लिए अपने पूरे दिन को 8.20 घंटे की नींद, 5 घंटे खड़े होना, 6 घंटे बैठना और 4 घंटे शारीरिक गतिविधियों में बांटना लाभदायक हो सकता है।

शारीरिक गतिविधियों में आप तेज चलने या साइकिल चलाने से लेकर जंपिंग जैक जैसी एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त घूमना, खाना बनाना और घर के काम करना भी फायदेमंद हैं। अध्ययन के मुताबिक, रोजाना पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लेने से स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर पड़ सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए एक्सरसाइज जरूरी

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि रोजाना हल्की-फुल्की गतिविधियां करने से मधुमेह से ग्रस्त लोगों में ब्लड शुगर का स्तर उन लोगों की तुलना में ज्यादा नियंत्रित रहता है, जिन्हें यह बीमारी ही नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो मधुमेह रोगी अगर रोजाना 45 मिनट की ब्रिस्क वॉक कर लेते हैं तो यह उनके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है, क्योंकि इसकी मदद से मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने के साथ कई तरह के अन्य स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts