क्या हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहा है आपकी चिंता ? Cholesterol कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

शरीर में अगर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो ऐसे में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट है जो ज्यादा बढ़ जाने पर तरह-तरह की परेशानियां पैदा करने लगता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए हेल्दी खान पान बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में ज्यादा पैकेज्ड स्नैक्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस आदि से दूर रहना चाहिए। बता दें कि इन सारी चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है इसलिए इन चीजों का सेवन कम करें।
कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर कहा जाता है
अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण नजर नहीं आते, यही वजह है कि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। आमतौर पर वजन या शरीर में फैट का ज्यादा बढ़ना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत माना जाता है। हालांकि, ऐसे भी कुछ संकेत हैं, जो शरीर के दूसरे अंगों में नजर आ सकते हैं, जैसे कि पैरों में।कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें ?
खान पान सही रखें