भोपालमध्य प्रदेश

MP Transfer : प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग से जारी आदेश में 7 आईपीएस अफसरों के नाम हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

आदेश में आईपीएस शशीन्द्र चौहान एसपी पीटीएस सागर और वैष्णव शर्मा एसपी पीटीएस रीवा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय (PHQ भोपाल ) पदस्थ किया गया है। मृगाखी डेका को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 -4 भोपाल बनाया गया। प्रियंका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर पर पोस्ट किया गया। अभिनय विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर बनाया गया। ऋषिकेश मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर में पदस्थ किया गया। विनोद कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन में पदस्थ किया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button