IPL फैंस निराश न हों… जल्द फिर शुरू होंगे मुकाबले, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का ऐलान

IPL 2025 को फिलहाल एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। बीसीसीआई ने यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए लिया है।
BCCI ने कहा है कि यह फैसला सभी टीमों, खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर्स और फैंस से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। बोर्ड ने कहा कि वह देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सेना के साथ खड़ा है।
BCCI का आधिकारिक बयान
बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "IPL गवर्निंग काउंसिल ने सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा और फैंस की भावना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हम भारतीय सेना के साहस और सेवा को सलाम करते हैं।"जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
BCCI ने कहा है कि IPL 2025 का नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। अभी 12 लीग मैच और 4 नॉकआउट मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था।





















