PlayBreaking News

इंस्टाग्राम दोस्त निकला दरिंदा!भोपाल में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में युवती के साथ रेप किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
Follow on Google News
भोपाल में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक से युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों पिछले तीन महीने से संपर्क में थे और फोन पर भी बातचीत करते थे।

    शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया

    पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश ठाकुर ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। उसने छात्रा को मिलने के लिए होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार युवती का शोषण करता रहा।

    ये भी पढ़ें: जशपुर में हैवानियत! जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

    शादी से इनकार, फोन उठाना भी बंद

    कुछ दिनों बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और युवती के फोन उठाना भी बंद कर दिए। इससे परेशान होकर पीड़िता शनिवार रात कजलीखेड़ा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

    थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के मुताबिक पीड़िता हाल ही में 12वीं की परीक्षा देकर आई है। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts