राष्ट्रीय

महंगाई का जोरदार झटका : 100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

दिसंबर के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में बुधवार से कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए का इजाफा हुआ है। इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपए हो गया है। पिछले महीने ये कीमत 2000.50 रुपए थी। वहीं घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन, कमर्श‍ियल सिलेंडर के महंगे होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना महंगा हो सकता है ।

बिना सब्सिडी के LPG सिलेंडर की कीमत बरकरार

बता दें कि तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 KG बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 KG बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है।

19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें

  • दिल्ली में 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपए बढ़कर 2100.50 रुपए हो गई है।
  • कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 101 रुपए बढ़कर 2,174.5 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपए थी।
  • मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,051 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,950 रुपए थी। यहां 101 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
  • वहीं चेन्नई में 19 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,234.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 2,133 रुपए थी।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button