
मध्यप्रदेश में एक बार फिर आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सांची श्रीखंड, पेड़ा, दही, छाछ, लस्सी के दाम 11% से 20% तक बढ़ा दिए हैं। बता दें कि नए रेट शुक्रवार से लागू होंगे।
पहले दूध के दाम बढ़ाए गए थे
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने दूध के दाम 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। जबकि मिल्क प्रोडक्ट के दाम कोरोना काल से पहले ही बढ़ा दिए गए थे।
नई रेट लिस्ट
उत्पाद | वजन | पुराना रेट | नया रेट |
श्रीखंड | 100 ग्राम | 25 रु. | 30 रु. |
फ्लेवर्ड मिल्क | 200 एमएल | 25 रु. | 30 रु. |
पेडे़ | 250 ग्राम | 90 रु. | 100 रु. |
पेड़ | 500 ग्राम | 170 रु. | 190 रु. |
सादा दही | 200 ग्राम | 20 रु. | 25 रु. |
दही पॉली पैक | 400 ग्राम | 25 रु. | 30 रु. |
पनीर | 200 ग्राम | 75 रु. | 80 रु. |
सादा मठा | 500 एमएल | 12 रु. | 15 रु. |
टेबल बटर | 100 ग्राम | 46 रु. | 52 रु. |
गुलाब जामुन | 1 किग्रा | 200 रु. | 220 रु. |