इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : ममता बनर्जी की शवयात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार, युवा मोर्चा ने ‘द केरल स्टोरी’ को बैन करने का जताया विरोध, देखें VIDEO

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के राजवाड़ा पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पुतले की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। पश्चिम बंगाल में केरल स्टोरी को बैन किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जहां मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। पहले उन्होंने ममता बनर्जी के पुतले की शवयत्रा निकालकर उसका दहन भी राजवाड़े पर ही किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा- ममता बनर्जी शूर्पणखा बनर्जी है

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा का कहना था कि ममता बनर्जी में बिल्कुल भी ममता नहीं है। ममता के नाम पर कलंक है। ममता बनर्जी में यदि ममता रहती तो वह नारी शक्ति के प्रति भावना होती। महिलाओं के प्रति ममता बनर्जी में किसी प्रकार का कोई भाव नहीं है। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी को शूर्पणखा बनर्जी भी कहा गया। ममता बनर्जी महिलाओं के सम्मान में खड़ी नहीं हुई है।

ममता बनर्जी द्वारा फिल्म को बैन करने का विरोध जताया

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आतंकवाद को बढ़ावा का काम कर रही है। ‘द केरल स्टोरी’ में जहां साफतौर पर लव जिहाद के मामले को उजागर किया गया है। वहीं ममता बनर्जी द्वारा फिल्म को बैन करने को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वर्ग विशेष को बढ़ावा देने के लिए ममता बनर्जी ने यह कार्य किया है। वहीं देश में मातृशक्ति के सम्मान को लेकर यह प्रदर्शन ममता बनर्जी के खिलाफ किया गया था।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button