Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : यातायात डीसीपी का लगा दरबार, जवानों ने कहा- 1500 रुपए पेट्रोल भत्ता नहीं मिल रहा

Follow on Google News
इंदौर : यातायात डीसीपी का लगा दरबार, जवानों ने कहा- 1500 रुपए पेट्रोल भत्ता नहीं मिल रहा
इंदौर। यातायात जवानों को आ रही समस्या को लेकर डीसीपी द्वारा ट्रैफिक दरबार लगाया गया। इस दौरान डीसीपी मनीष अग्रवाल ने सभी जवानों की परेशानियों को सुना। यातायात जवानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि, अन्य जिलों में जवानों को जो 1500 रुपए पेट्रोल का भत्ता मिल रहा है, वह हमें नहीं मिल रहा। इसके साथ ही उन्होंने कई और समस्याएं बताईं। वहीं डीसीपी मनीष अग्रवाल ने समस्याओं का जल्द निवारण करने की बात कही।

सैलरी से जुड़ी जानकारी भी नहीं मिलती : जवान

यातायात जवानों ने डीसीपी के दरबार में कहा कि, जब भी हम अपनी सैलरी काटने को लेकर सरकारी बाबुओं से जानकारी मांगते हैं। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। इसके अलावा सैलरी में लगे हुए इंक्रीमेंट को लेकर भी किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया जाता है।

सरकारी मकानों को लेकर कही ये बात

दरबार के अंदर कई जवानों ने अपने सरकारी मकानों को लेकर यह भी कहा कि, उनके बच्चे इन मकानों में नहीं रहना चाहते हैं। वह इन मकानों को नर्क जैसा बताते हैं। जर्जर स्थिति के बाद भी कई सालों तक इन मकानों की ना तो रिपेयरिंग होती है ना ही कोई सुधार होता है। वहीं इसको लेकर जल्द ही पुलिस हैडक्वाटर भोपाल को पत्र लिखने की बात कही गई है। देखें वीडियो... (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद… दुकान में घुसकर महिलाओं के साथ की अभद्रता, देखें CCTV फुटेज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts