इंदौर में छात्रा ने खाया जहर :12वीं में फेल होने के बाद उठाया कदम, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर के गांधी नगर इलाके में 18 वर्षीय छात्रा खुशी ने 12वीं कक्षा के परिणाम में तीन विषयों में फेल होने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद वह काफी तनाव में थी। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह डिप्रेशन में चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि क
12वीं में फेल होने के बाद उठाया कदम, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के गांधी नगर इलाके में एक 18 वर्षीय छात्रा ने 12वीं कक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    रिजल्ट के बाद बिगड़ी तबीयत

    जानकारी के अनुसार, छात्रा खुशी (18) का 12वीं का रिजल्ट एक दिन पहले आया था, जिसमें वह तीन विषयों में फेल हो गई थी। रिजल्ट के बाद वह काफी परेशान और तनाव में रहने लगी थी। गुरुवार को उसने अपने घर में ही जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिवार ने दी जानकारी

    परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद वह बहुत रो रही थी। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की थी कि वह अगले साल बेहतर तैयारी करके परीक्षा पास कर सकती है, लेकिन वह गहरे तनाव में चली गई।

    ये भी पढ़ें: महू गैंगरेप केस: स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

    स्क्रैप का काम करते हैं पिता

    गांधी नगर पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम खुशी (18) पुत्री आलोक मौर्य है। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच जारी है।

    परिवार के अनुसार, खुशी एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता स्क्रैप का काम करते हैं और घर में एक छोटा भाई भी है। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।

    यह घटना छात्रों पर पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव की गंभीर समस्या को उजागर करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे समय में परिवार और शिक्षकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts