PlayBreaking News

कलयुगी सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें:नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

घर में अकेली पाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार शोषण का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
Follow on Google News
नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
फाइल फ़ोटो

 इंदौर :  तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी और दरिंदे सौतेले पिता ने रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूने घर में डरी-सहमी मासूम को जान से मारने की धमकी देकर इस हैवान ने न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे जीते जी नरक भोगने पर मजबूर कर दिया। आखिरकार, खौफ के साए से बाहर निकलते हुए पीड़िता ने हिम्मत दिखाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा ठोक दिया है।

ये भी पढ़ें: पति ने पूछा- इतनी देर क्यों? जवाब में बरसे लात-घूंसे और लोहे की रॉड

सूने घर में दबोचा, मां-बेटी को जान से मारने की दी धमकी

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस काली करतूत की शुरुआत बीती ७ फरवरी की रात करीब ११ बजे हुई थी। न्यू रानी बाग निवासी आरोपी सौतेले पिता गजेंद्र सिंह पंजाबी की नीयत अपनी ही नाबालिग बेटी पर खराब हो गई। घर को सूना पाकर इस दरिंदे ने मासूम को दबोच लिया। जब पीड़िता ने विरोध करना चाहा, तो आरोपी ने उसका गला घोंटने और जान से मारने की धमकी देकर पहली बार उसके साथ मुंह काला किया।

ये भी पढ़ें: चलती ई-रिक्शा अचानक हो गई बंद! मोबाइल ऐप से बैटरी हैक होने की चर्चा, बेगमगंज की घटना ने बढ़ाई चिंता

खौफ के साए में घुटती रही मासूम, अवसाद में गई

इस वारदात के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह का हौसला इतना बढ़ गया कि उसने दहशत का राज कायम कर दिया। वह लगातार मासूम को धमकाता रहा कि “अगर यह बात किसी को भी बताई, तो मैं तुझे और तेरी मां को जिंदा नहीं छोड़ूंगा।” इसी खौफ और मानसिक प्रताड़ना के साए में हैवान लगातार कई दिनों तक नाबालिग की आबरू से खेलता रहा। इस घिनौने कृत्य के कारण पीड़िता गंभीर मानसिक तनाव और गहरे अवसाद में चली गई।

ये भी पढ़ें: वीर भारत न्यास पूरी तरह शासकीय संस्था! कोठी महल परिसर पर किसी निजी व्यक्ति का अधिकार नहीं: अपर मुख्य सचिव

आखिरकार टूटा सब्र का बांध, मां को बताई हैवान की करतूत

रोज-रोज के इस नरक और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार इस बहादुर बेटी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उसने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को एकांत में ले जाकर इस कलयुगी बाप की पूरी हैवानियत और काली करतूत बयां कर दी। अपनी ही कोख के साथ हुई इस दरिंदगी को सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां तुरंत अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और इस दरिंदे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की सख्त घेराबंदी शुरू कर दी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts